बस स्टेण्ड पर पकड़े युवक को गिरफ्तार कर 42.13 ग्राम एमडी पकड़ी
झंवर से लाया एमडी ड्रग लेकर बालोतरा भागने का प्रयास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस स्टेण्ड पर पकड़े युवक को गिरफ्तार कर 42.13 ग्राम एमडी पकड़ी। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने राइका बाग बस स्टेण्ड पर एक युवक को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी बालोतरा भागने की कोशिश में था। उससे पहले उसे पकड़ लिया गया। युवक के पास से 42.13 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई है।
वह यह ड्रग झंवर के एक युवक से लाना बता रहा है। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुटी है।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बालोतरा के कल्याणपुर थानान्तर्गत गोदावास कलां निवासी रमेश पुत्र रामप्रताप के पास में राइका बाग बस स्टेण्ड पर तलाशी में 42.13 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई।
वह बालोतरा जाने के लिए बस स्टेण्ड पर आया था। मुखबिरी सूचना पर उसे पकड़ा गया।
थानाधिाकारी चौधरी के अनुसार आरोपी यह एमडी ड्रग झंवर के एक युवक से लाना बता रहा है। जिसका भी पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी रमेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
