जेआईए के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,सोनू भार्गव बने अध्यक्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेआईए के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,सोनू भार्गव बने अध्यक्ष। राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक संगठन जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (JIA) के कार्यकाल 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध सम्पन्न हुए।

चाय के दाम ज्यादा वसूले तो दुकान पर लगा ताला

चुनाव अधिकारी एसएन भार्गव ने बताया कि 5 पदाधिकारियों और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया,जिससे पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई।

नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष सोनू भार्गव, उपाध्यक्ष बृज मोहन पुरोहित,सचिव अंकुर अग्रवाल,सहसचिव राहुल धूत,कोषाध्यक्ष दीपक जैन बने। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिनव परिहार,सीएस मंत्री, गौरव जैन, मनीष माहेश्वरी,मयूर माहेश्वरी,नरपत सिंह राजपुरोहित,नवीन कंसारा,पवन बूब, प्रहलाद कुमार बजाज, राम किशोर बिश्नोई, संजय कुमार टावरी, श्रीराम सोनी,विनोद आचार्य एवं विश्रुत जैन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा ऊर्जा और नई सोच से सुसज्जित यह टीम एसोसिएशन को नई दिशा देगी। निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और डॉ.गौतमचंद कोठारी के मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि निरंतरता बनाए रखने के लिए युवा टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू भार्गव ने कहा कि नई कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन से औद्योगिक विकास और विस्तार के लिए प्रभावी प्रयास करेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग, आनन्द मोदी,दामोदर दास लोहिया,आशाराम धूत सहित कई वरिष्ठ उद्यमी उपस्थित थे और नई टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।