पुनर्मतदान में 72.39 प्रतिशत मतदान

  • नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026
  • वार्ड संख्या 50 के मतदान केन्द्र संख्या 338 में मतदान
  • 742 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुनर्मतदान में 72.39 प्रतिशत मतदान। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 के मतदान केन्द्र संख्या 338 के पुनर्मतदान प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार मतदान केन्द्र संख्या 338 में कुल 1025 पंजीकृत मतदाताओं में से 742 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार अंतिम मतदान प्रतिशत 72.39 प्रतिशत रहा।

जेआईए के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,सोनू भार्गव बने अध्यक्ष

समयानुसार जारी आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 237 मतदाताओं ने मतदान किया,जो 23.12 प्रतिशत रहा। दोपहर 1 बजे तक 431 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 42.05 रहा। दोपहर 3 बजे तक 542 मतदाताओं के मतदान के साथ मतदान प्रतिशत 52.88 रहा,जबकि सायं 6 बजे तक 742 मतदाताओं ने मतदान किया,जिसका प्रतिशत 72.39 रहा।