Doordrishti News Logo

चाय के दाम ज्यादा वसूले तो दुकान पर लगा ताला

  • ढाई हजार रुपए जुर्माना
  • ओवरचार्जिंग पर रेलवे सख्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाय के दाम ज्यादा वसूले तो दुकान पर लगा ताला। यात्रियों से खानपान सामग्री के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सख्ती शुरू कर दी है। स्टेशनों और ट्रेनों में ओवर चार्जिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खानपान विक्रेताओं की निगरानी और जांच बढ़ाई जा रही है।

कार्डियक अरेस्ट के बाद 15 मिनट में रेस्क्यू एंजियोप्लास्टी,MDM में 41 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

इसी कड़ी में मोदरान रेलवे स्टेशन पर चाय के लिए निर्धारित दर 5 रुपए से दुगुनी राशि वसूलने की शिकायत सामने आने पर संबंधित खानपान विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रेलवे ने विक्रेता से पच्चीस सौ रुपए का जुर्माना वसूल करने के साथ ही स्टॉल तीन दिन के लिए निलंबित की गई है।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना गंभीर अनियमितता है। जोधपुर मंडल में खान पान स्टॉल और ट्रेनों में लगातार निगरानी की जा रही है। ओवर चार्जिंग की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि मांगे जाने पर तत्काल रेलवे के अधिकृत शिकायत माध्यमों पर सूचना दें। इससे शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि ओवर चार्जिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।