Doordrishti News Logo

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

तैयारियां पूरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज। पीपा क्षत्रिय समाज का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह 13 सितम्बर को महर्षि दयानन्द स्मृति भवन, मोहनपुरा, रातानाडा के सभागार में आयोजित किया जायेगा। समारोह को लेकर सभी तैयारियां फोन कर ली गई है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष इजि.बीएल दैया ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि डिफेंश लेब डीआरडीओ जोधपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.जसाराम मकवाणा होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता इंजि.भवतोष कुमार परमार करेंगे।

कार्यक्रम में रेलेव से सेवानिवृत मुख्य कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार राखेचा, रेलवे के प्रथम श्रेणी के ठेकेदार मनोहर लाल चौहान,उद्यमी एवं सेनि. सेक्सन इंजि.मदनलाल सोलंकी, भारतीय जीवन बीमा निगम की लेखाधिकारी सीमा सोलंकी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.मनीष गोयल एवं डॉ.ईरा (सोलंकी) परिहार विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम के दौरान पीपा क्षत्रिय न्याति जोधपुर के अध्यक्ष एंव पूर्व पार्षद प्रकाश चावड़ा, न्यूरोलॉजी के डॉ. चन्द्रप्रकाश गोयल, गेस्ट्रोएण्ट्रोलॉजी के डॉ. नितेश चौहान,आरएएस महेन्द्र भाटी,आरएएस हरीश परमार, आरएएस नरेश पंवार,आईआई टियन प्रणव कुमार टाक,सेबि के ‘ए’ ग्रेड के विधिक अधिकारी रजत चावड़ा का विशिष्ट सम्मान होगा।

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

शिक्षण ट्रस्ट के सचिव एवं हैण्डीक्राफ्ट उद्यमी राजेश गोयल ने बताया कि सम्मान समारोह के अन्तर्गत 2026 में कक्षा दसवीं एवं बारहवी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा स्नातक एवं स्नातकोतर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र,स्मृति चिन्ह,रजत एवं स्वर्ण पदक,नकद पुरस्कार, एक्सीक्यूटिव डायरी एवं कलात्मक पेन इत्यादी चयनित विद्यार्थियों को प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त प्रबन्धकीय, विधि,आर्युविज्ञान,तकनीकी एवं पेशेवर शिक्षा की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
निजी क्षेत्र की बड़ी कम्पनियों तथा राजकीय क्षेत्र में विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ कला,खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं लेखा शास्त्र के व्याख्याता डा.इन्द्रमल गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts: