नेपाल आपदा के कारण जोधपुर के प्रवासी नेपाली इस वर्ष तीज नहीं मनाएंगे

जोधपुर,राजस्थान में कर्मभूमि बनाने वाले प्रवासी नेपाली समाज ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस वर्ष हरितालिका तीज पर्व पर कोई नाच-गाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम या जश्न न मनाने का निर्णय लिया है।

कल्याणकारी समूह जोधपुर राजस्थान ने सभी माता-पिता,भाइयों, बहनों और मित्रों से अपील की है कि नेपाल में हजारों परिवार विस्थापित हुए हैं और कई लोगों की जान गई है। ऐसे शोक और संकट की घड़ी में सार्वजनिक उत्सव आयोजित करना उचित नहीं है।

श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की कमी नहीं हो: त्रिपाठी

समूह ने कहा कि इस वर्ष तीज को सादगी के साथ मनाएं या औपचारिक कार्यक्रमों को स्थगित करें। आपदा में जान गंवाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

समूह ने इस कठिन परिस्थिति में एकजुटता दिखाने और यथासंभव राहत एवं सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने की भी अपील की है।कल्याणकारी समूह जोधपुर राजस्थान के
अध्यक्ष गणेश बोगटी,
सचिव दिलीप नागरी,
कोषाध्यक्ष लाल नागरी।