रुकमणपुरी का जन्मदिवस मनाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रुकमणपुरी का जन्मदिवस मनाया। चांदपोल तापडिय़ा बेरा के पास स्थित अनिश्चितकालीन अखंड रामायण पाठ स्थल बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में आश्रम के संत रुकमणपुरी के 67वें जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तलाक से परेशान जालोर के युवक ने देचू में लगाया फंदा
कार्यक्रम के तहत पहले दिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गायों को चारा, पक्षियों को चुग्गा तथा संतों एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। इसके साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें त्र्यंबकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक,बाबा प्रकाशपुरी के चरण पादुका पूजन तथा 51 ज्योति से महाआरती की गई।
तत्पश्चात महिला मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दूसरे दिन आश्रम के भक्तों द्वारा रुद्री पाठ,पौराणिक स्तुतियों का सस्वर पाठ तथा महाआरती के पश्चात नवागत श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया।
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

