जीनगर समाज की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

तेजराम राठौड़ बने अध्यक्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीनगर समाज की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ। संत बगदाराम जीनगर सेवा समिति, जोधपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के बाद शनिवार 6 सितंबर को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। चुनाव 22 जुलाई 2026 को संपन्न हुए थे,जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना,संत बगदा राम को माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

पूर्व समिति सचिव दाना राम चितारा ने तीन वर्षों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समिति अध्यक्ष चेलाराम जी एवं कार्यकारिणी ने जोधपुर में समाज के भवन व छात्रावास हेतु जमीन खरीदने के लिए भामाशाहों से संपर्क कर अनुदान एकत्र किया और जमीन चिह्नित करने के प्रयास किए। अब यह कार्यभार नई कार्यकारिणी संभालेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी समाराम राठौर ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विजेताओं की घोषणा की। तेजराम राठौड़ को अध्यक्ष,जैसाराम सोलंकी को सचिव एवं रमेश पवार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया।

बीएम लॉ कॉलेज में हुई क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूसाराम चौहान एवं अध्यक्षता चेलाराम चौहान ने की। इस अवसर पर किस्तूराम पवार, दीनदयाल सोनगरा,संपत राज चौहान,गणपत लाल पवार,रामेश्वर लाल बायड़,ताराचंद गुर्जर, नेमीचंद,ललित राठौर, प्रवीण पेंटर सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी,महिला शक्ति में पुष्पा राठौड़,डॉ. मोनिका जीनगर,मीनाक्षी राठौड़ सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और समिति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नेमीचंद पवार व शंकर जी ने किया। अंत में महाराज श्री बगदाराम जी के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts: