बीएम लॉ कॉलेज में हुई क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता
-छह टीमों ने दिखाया जांच का हुनर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएम लॉ कॉलेज में हुई क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता। सरदारपुरा स्थित बीएम लॉ कॉलेज में शनिवार को पहली बार क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर की चयनित छह टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर स्नेहा पुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने एक रहस्यमयी काल्पनिक क्राइम केस रखा गया, जिसे उन्हें जांच अधिकारी की भूमिका में सुलझाना था। टीमों ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पहचान,वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण और विश्लेषण किया। इसके बाद प्रत्येक टीम ने अपनी जांच एवं निष्कर्ष ज्यूरी के समक्ष प्रस्तुत किए।
100 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय कानून के साथ क्राइम सीन मैनेजमेंट,साक्ष्य संग्रहण और व्यावहारिक जांच प्रक्रिया का अनुभव प्रदान करना था।
प्रतियोगिता की ज्यूरी में सेवानिवृत्त मेडिकल ज्यूरिस्ट एवं उप अधीक्षक,एमजीएच जोधपुर डॉ.कमलेश पुरोहित तथा पुलिस इंस्पेक्टर,राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर पंकज माथुर शामिल थे। एडमिन इंचार्ज श्वेता गहलोत ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कॉलेज संचालक आशीष रंगा ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विधि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा तथा आयोजन की अभिनव अवधारणा की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन
