Doordrishti News Logo

चुनाव प्रचार का बोर्ड लगाते समय युवक की गई जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चुनाव प्रचार का बोर्ड लगाते समय युवक की गई जान। बोरूंदा थाना क्षेत्र में पटेल नगर में सरपंच प्रत्याशी का प्रचार बोर्ड लगाते समय एक युवक की जान चली गई। उसे बोरुंदा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पटेल नगर निवासी 25 वर्षीय मुकेश पटेल पुत्र भंवर लाल की मौत हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, बोर्ड लगाते समय वह मकान के पास खड़े बिजली के खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विहिप का हिंदू समागम 25 को लोकसभा स्पीकर आएंगे

हादसे की सूचना पर बोरुंदा थानाधिकारी सुजाना राम बिश्नोई,मुख्य आरक्षी जोगाराम बिश्नोई और कांस्टेबल रामनरेश बेड़ा की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।