सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर खुशी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर खुशी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
100 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे करणसिंह उचियारड़ा ने सचिन पायलट को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनाधार से पंजाब में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव नरपत पन्नू,कांग्रेस नेता सतपाल देवासी, जोधपुर देहात कांग्रेस महासचिव छोटूसिंह इंद्रोका,डॉ.पप्पाराम विश्नोई,राजेंद्र गुर्जर, राजूसिंह राजपुरोहित नारनाड़ी,कैलाश गुर्जर, पूरणसिंह कुम्पावत, श्रवणसिंह सिसोदिया, गंगाराम गोदारा धवा, सवाई राईका,सोहन गोदारा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सचिन पायलट को मिली नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।
व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे
