ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट
-डेढ़ माह पहले कार में मिले शव का खुलासा
-दोस्त कार में शव छोड़कर भागा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट। फलोदी में करीब डेढ़ माह पहले कार में मिले शव का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह रहस्यमय मौत नहीं,बल्कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के दौरान करंट लगने से हुई मौत थी। करंट लगने के बाद साथी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय कार में डालकर फलोदी ले आया और शव सडक़ किनारे छोडक़र फरार हो गया।
घटना 21 जुलाई की रात धोलासर गांव की है, जबकि शव 22 जुलाई सुबह फलोदी की बरकत कॉलोनी में सडक़ किनारे कार में मिला था। जांबा थाना प्रभारी और जांच अधिकारी देवाराम ने बताया कि मोटाई निवासी सुनील पुत्र लाखुराम बिश्नोई अपने साथी अशोक के साथ कार से धोलासर गांव गया था।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आरोप है कि दोनों बिजली ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की फिराक में थे। तेल निकालने के लिए उन्होंने 11 केवी बिजली लाइन काटने की कोशिश की, इसी दौरान सुनील करंट की चपेट में आ गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।
करंट लगने के बाद साथी अशोक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय कार में डालकर फलोदी ले आया। उसने करीब 30 किलोमीटर दूर बरकत कॉलोनी में कार सडक़ किनारे खड़ी की और सुनील को पिछली सीट पर छोडक़र वहां से भाग गया। अगली सुबह 22 जुलाई को लोगों ने सडक़ किनारे खड़ी कार में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फलोदी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। बाद में शव की पहचान हुई।
सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस
सुनील नागपुर में गैस एजेंसी पर मजदूरी करता था और घटना से करीब दस दिन पहले ही गांव आया था। वह 21 जुलाई की रात वह महाराष्ट्र नंबर की शिफ्ट कार से अशोक के साथ घर से निकला था। मृतक के परिवार वालों ने फलोदी थाने में मर्ग दर्ज कराई थी।
बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीतीश चंद्र प्रसाद ने जांबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी,जिसमें उन्होंने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कोशिश और बिजली सप्लाई ठप करने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया था। फिलहाल पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
