Teachers honored on Teachers' Day.

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

-पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान। भारत के महान दार्शनिक,शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान स्कूल- कॉलेजों सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया।

डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित संविधान पार्क में स्थापित डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर कुलगुरु प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ल की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ.राधाकृष्णन ने शिक्षा एवं शिक्षक की गरिमा को समाज में विशेष स्थान दिलाया। उनका जीवन एवं विचार आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. गोविंद प्रसाद गुप्ता,उप प्राचार्य प्रो.ए.नीलिमा रेड्डी,प्रो. दिनेश चंद्र शर्मा,उप कुलसचिव डॉ.मनोज अदलखा, प्रो.राजा राम अग्रवाल,डॉ राकेश शर्मा,होम्योपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.गौरव नागर तथा आयुर्वेद,होम्योपैथी एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालयों के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दण्ड झालामंड एवं सर्किल में शिक्षकों को प्रशस्ति- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सजाडा में कक्षा 12 की छात्रा भावना सुथार ने संस्था प्रधान की भूमिका का निर्वहन करते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की जानकारी लेने के साथ ही अनुपस्थित विद्यार्थियों के परिजनों से दूरभाष पर बात करके विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु आग्रह किया। संस्था प्रधान थाना राम बिश्नोई ने भावना को विद्यालय गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए विद्यालय संचालन में संबलन प्रदान किया।

डायमंड पब्लिक स्कूल सूरसागर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर शाहरुख़ खान और स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के सम्मान में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ईस्ट द्वारा जोधपुर शहर की विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रेरक और वरिष्ठ अध्यापक ललित जुगतावत ने बताया कि एयरफोर्स स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व्यास कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.कंचन चारण किसान कन्या, प्रधानाचार्य शशि चौधरी सेवाला(धवा), प्रधानाचार्य सूर्यकिरण बासनी तंबोलिया,डॉ. सोनू सांखला उप प्रधानाचार्य भटिया नाडी, तुलसीराम गुर्जर प्रधानाध्यापक व्यास कॉलोनी,महिपाल जुगतावत,वरिष्ठ अध्यापक कालीबेरी, महेश भानावत अध्यापक विनायकिया,ललिता सिंघल अध्यापिका व्यास कॉलोनी,संजय सहाय अध्यापक रावटी विद्यालय और श्वेता ठाकोर अध्यापिका तपी बावड़ी का श्रीफल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र के साथ साफा, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर सीबीईओ प्रथम चंद्र शेखर दवे द्वारा की गई।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026