The DRM inspected the redevelopment work at Degana and Ren stations.

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

-स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रेल विकास कार्यों पर की चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डेगाना व रेन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन के विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

रेलवे की अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

मंडल रेल प्रबंधक ने डेगाना स्टेशन भवन,12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी),स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं, शौचालयों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने स्थानीय विधायक अजय सिंह किलक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।

इस दौरान डेगाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेल विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी रामनिवास,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसआर बुनकर,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (लोको) जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दूरसंचार अनुपम सहित वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बिजली टीआरडी महेंद्र कुमार,सहित सुपरवाइजर पर्यवेक्षक एवं रेल कर्मचारी मौजूद थे।

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

18.36 करोड़ की लागत से हो रहा पुनर्विकास:-
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डेगाना रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 18.36 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात यात्रियों को आधुनिक,सुरक्षित एवं बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि डेगाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में स्थानीय स्थापत्य कला एवं आधुनिक वास्तुकला का समन्वय किया गया है।

स्टेशन भवन को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेशन भवन में आधुनिक वीआईपी कक्ष,विशाल प्रतीक्षालय,दिव्यांगजन- अनुकूल सुविधाएं, लिफ्ट,आधुनिक शौचालय,स्वच्छ पेयजल व्यवस्था,डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली,बेहतर प्रकाश व्यवस्था,उन्नत टिकटिंग सुविधाएं तथा आकर्षक प्रवेश द्वार विकसित किए गए हैं।

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

इसके साथ ही स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया को यात्रियों की सुविधा,सुगम आवागमन एवं सुरक्षा के अनुरूप अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जा रहा है। वहीं रेन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 18.18 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। बुटाटी धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेन रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण रेल संपर्क केंद्र है। स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों में विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्य भी शामिल हैं।

Related posts: