रेलवे की अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

  • अधिकारियों ने दिखाया दमखम
  • डीआरएम ने किया उद्घटान
  • पहले दिन तीन मैच आयोजित
  • आठ सितंबर को फाइनल मुकाबला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे की अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ। रेलवे स्टेडियम में बुधवार को अधिकारियों के बीच वॉलीबॉल का रोमांच देखने को मिला। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेल-कूद संघ की ओर से आयोजित अंतर्विभागीय अधिकारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल आठ सितंबर को होगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार रात दूधिया रोशनी में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ट्रैक टाइटन्स ने रेल रनबंक को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में रेलवे थंडरबोल्ट्स ने पॉलकन राइडर्स को 2-0 से शिकस्त दी।

मकान के तीसरे फ्लोर पर लगी आग एक घंटे में पाया काबू

तीसरा मुकाबला मैड वर्क्स मैवरिक्स और रेलवे स्मैशर्स के बीच रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ,जिसमें रेलवे स्मैशर्स ने 2-1 से जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ टीमवर्क और खेल भावना भी नजर आई।

मंडल खेलकूद अधिकारी तरुण बीका ने बताया कि प्रतियोगिता लीग-कम- नॉकआउट आधार पर हो रही है। इसके तहत सेमीफाइनल मुकाबले सात सितंबर को होंगे जबकि फाइनल आठ सितंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026