Doordrishti News Logo

नगर निगम ने कराया केस दर्ज

प्रदूषित जल को सीवर लाइन में डाला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम ने कराया केस दर्ज। शहर के सालावास रोड पर वाटर सप्लाई करने वाली एक फर्म के टैंकर चालकों ने प्रदूषित जल को सीवर लाइन में बगैर उपचारित कर डाल दिया। पता लगने पर अब नामजद फर्म के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी गई है।

57.5 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

नगर निगम के एक्सईएन की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है।नगर निगम के एक्सईएन नीतेश चौधरी की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि मैसर्स जुणावा वाटर सप्लायर्स के टैकरों के चालकों ने प्रदूषित जल को सीवर लाइन में बगैर उपचारित छोड़ दिया।

पानी सालावास रोड एसटीपी में आना पता लगा। मैसर्स जूणावा वाटर सप्लायर्स के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिस पर अग्रिम जांच थानाधिकारी गोविंद व्यास की तरफ से की जा रही है।