57.5 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
तीन हजार रुपए भी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), 57.5 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की बनाड़ पुलिस ने महादेव नगर खोखरिया गांव में संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 57.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 3 हजार 150 रूपए बरामद किए है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है। उससे अवैध डोडा पोस्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। बनाड़ थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार वे रविवार को गश्त पर थे। तब महादेव नगर खोखरिया गांव में एक संदिज्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास से 57 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 3150 रूपए मिले।
मंडोर एक्सप्रेस से गिरा युवक,मौत
युवक जाजीवाल विश्रेाईयान बनाड़ निवासी हनुमानरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अवैध डोडा पोस्त को लेकर पड़ताल की जा रही है। अग्रिम जांच करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी की तरफ से की जा रही है।
