RPSC में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ.लालवानी टॉपर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RPSC में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ.लालवानी टॉपर। एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के न्यूरोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य पद पर UTB पर कार्यरत डॉक्टर लालवानी ने आरपीएससी परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप किया है।

राजस्थान हाईकोर्ट में अब आसान नहीं होगा प्रवेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित न्यूरोलॉजी सहायक आचार्य परीक्षा-2024 के घोषित परिणाम में जोधपुर के डॉ.प्रदीप कुमार लालवानी ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

डॉ.लालवानी ने एसएन मेडिकल कॉलेज से डीएम न्यूरोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि डॉ.लालवानी का 2021 में RPSC मेडिसिन विभाग में भी चयन हुआ था,परन्तु मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे।

डॉ.लालवानी की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत,एसएन मेडिकल कॉलेज परिवार एवं इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।