राइका बाग स्टेशन पर यात्री के गले से सोने चांदी के फूल और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार
- सोनेचांदी के फूल और 1100 रुपए नकद बरामद
- पहले भी दर्ज है मामले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राइका बाग स्टेशन पर यात्री के गले से सोने चांदी के फूल और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की संपत्ति संबंधी वारदातों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना जोधपुर पुलिस ने राइका बाग रेलवे स्टेशन पर यात्री के गले में पहने सोने-चांदी के फूल और नकदी छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के फूल और 1100 रुपए नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को परिवादी दीपाराम ने रिपोर्ट दी थी कि वह 18 अगस्त को बाड़मेर जाने के लिए राइका बाग रेलवे स्टेशन आया था। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर झाडय़िों की तरफ बाथरूम करने के दौरान एक व्यक्ति उसके गले में पहने सोने-चांदी के फूल और 1100 रुपए नकद छीनकर ले गया।
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 26.59 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी खेतानाडी जनता कॉलोनी मंडोर रोड निवासी इम्तियाज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में चुराए गए सोने-चांदी के फूल,जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपए है, तथा 1100 रुपए नकद बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार जोधपुर भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ मंडोर थाने में नकबजनी के दो मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।
