ड्यू डिलाइट कैफे में हुक्का पिलाने पर कार्रवाई
संचालक के खिलाफ केस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्यू डिलाइट कैफे में हुक्का पिलाने पर कार्रवाई। शहर में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत चौपासनी बोर्ड थाना पुलिस ने पीएफ ऑफिस के पास झंवर रोड स्थित ड्यू डिलाइट कैफे एवं रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का पिलाने और तंबाकूयुक्त फ्लेवर बेचने के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से हुक्का, चिलम,पाइप और तंबाकूयुक्त फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ड्यू डिलाइट कैफे एवं रेस्टोरेंट में तंबाकूयुक्त फ्लेवर से हुक्का पिलाया और बेचा जा रहा है। सूचना पर चौपासनी बोर्ड थाना पुलिस की टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
राइका बाग स्टेशन पर यात्री के गले से सोने चांदी के फूल और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने कैफे संचालक हीराराम पुत्र कानाराम निवासी लवरण,देचू, फलोदी,हाल ड्यू डिलाइट कैफे एवं रेस्टोरेंट, शंकर नगर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,जोधपुर के कब्जे से हुक्के के साथ चिलम, पाइप और तंबाकूयुक्त फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए। संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई चौपासनी बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
