कार का चालक मालिक के 4.65 लाख लेकर चंपत
- अब तक नहीं लगा हाथ
- पीड़ित ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कराया केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार का चालक मालिक के 4.65 लाख लेकर चंपत। शहर के अशोक नगर पाल रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कार चालक पर 4.65 लाख रुपए लेकर चंपत होने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। घटना 24 जून की होना बताया गया है।
नगर पालिका चुनाव को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू
पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे पर अब केस दर्ज कराया है। आरोपी कार चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस बारे में आशिष भंडारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया कि उसके यहां पर कनोडिया पुरोहितान देचू का भगवान सिंह काम करता था। परिवादी खुद टैक्स सलाहकार है और उसके पिता द्वारा एक कानोडिया का ड्राइवर जिसका नाम भगवान सिंह को रखा गया था।
वह पिछले 11-12 महिनों से काम कर रहा था। गत 24 जून 26 को ड्राइवर भगवान को जरूरत के लिए 4.65 लाख रुपए लेने के लिए परिचित महेंद्र गोटी के पास भेजा था। वहां से रुपए लेकर चला गया और कॉल पर बात हुई थी। मगर वह वापिस नहीं आया। बाद में पता लगा कि वह कार को पाल रोड स्थित शुभम फार्मस के बाहर कार लावारिस छोड़ दी थी। फिर किसी अन्य स्वीफ्ट कार में फरार हो गया।
आशिष भंडारी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी कार की चाबी पास में चाय वाले ढाबे वाले आदमी को देकर गया व कहा कि गाड़ी को लेने के लिये आदमी आ रहे हैं उन्हें फोन कर दिया है व मुझे इमरजेन्सी में जाना है।
घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि जिस कार में वह गया वह डीपीएस सर्किल से होकर निकली थी। उस कार के चालक सुनील विश्नोई ने बताया कि उसने भगवान सिंह के हुलिये वाले व्यक्ति को ग्राम कानोडिया पुरोहितान,होटल गुजरात के बाहर,उतारा था और यह भी बताया था कि उसके पास काफी नकदी थी और उसने 2600 रूपये किराये के दिए।
कार चालक सुनील विश्रोई को बताया किभगवान सिंह ने उसको रुपए इकटठे करना और रिश्तेदार को देना बताया था। घटना के तकरीबन दो माह बाद भी आरोपी भगवान सिंह हाथ नहीं लगा।
