आठ लाख की नगदी और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद
- डीएसटी पूर्व और मंडोर पुलिस की घर पर रेड
- बीकानेर के गजनेर थाने का वांटेड 25 हजार का इनामी सहित दो गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ लाख की नगदी और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद। मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाते हुए डीएसटी पूर्व और मंडोर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात को ऋषिकेश नगर में एक घर पर रेड दी। पुलिस ने घर से 8 लाख की नगदी के साथ 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। मौका स्थल पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर-पाली से लग्जरी बसों में गुजरात भेजा नकली पनीर
एक आरोपी बीकानेर जिले के गजनेर थाने में एनडीपीएस केस में वांटेड है और उस पर 25 हजार का इनामी घोषित हो रखा था। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से अब पूछताछ में जुटी है। संदेह है कि आरोपी बीकानेर से मादक पदार्थ की सप्लाई लेने आया था।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा, एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के सुपर विजन एवं मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में गठित टीम के साथ डीएसटी पूर्व ने गोकूल की प्याउ ऋषिकेष नगर में एक रहवासीय घर पर रेड दी।
पुलिस ने घर से दो युवकों मूलत: ओसियां के हाणिया मगरा नगर हाल ऋाषिकेष नगर निवासी श्रविताश उर्फ रोहिताश एवं फलोदी लोहावट के भभूताराम को पकड़ा। इनके पास से पुलिस को 714 ग्राम अफीम का दूध प्लास्टिक दो थैलियां में बंधा मिला। साथ ही आठ लाख रूपए केश बरामद हुए।
मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण के अनुसार भभूताराम बीकानेर जिले के गजनेर थाना का एनडीपीएस एक्ट में वांटेड है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा है। संदेह है कि वह अफीम दूध की सप्लाई लेने आया था। प्रथम दृष्टया पता लगा कि श्रविताश उर्फ रोहिताश ही यह अफीम का दूध लेकर आया था। फिलहाल प्रकरण में अग्रिम पूछताछ की जा रही है। आरोपी भभूताराम को बीकानेर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
