प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म
फोटो वीडियो वायरल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म। जिला पश्चिम में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से गत साल दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के फोटो वीडियो आरोपी द्वारा वायरल कर दिए गए। पीडि़ता ने अब दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है।
जोधपुर-पाली से लग्जरी बसों में गुजरात भेजा नकली पनीर
आरोपी द्वारा धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।पुलिस के अनुसार पीडि़ता गत साल अक्टूबर में जोधपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रही थी। जब उसकी जोधपुर के ग्रामीण एरिया में रहने वाले युवक से मित्रता हो गई और फिर उसके द्वारा दुष्कर्म किया गया।
पीडि़ता आरोप है कि दुष्कर्म के समय खींची गई फोटो और वीडियो से फिर वह धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने अब उसके फोटो वीडियो को भी वायरल कर दिया। जिला पश्चिम पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।
