राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर
विभागीय एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर। गृह, गोपालन,पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 एवं 18 अगस्त, को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे।इस दौरान वे विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करेंगे।
राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास
17 अगस्त को बालोतरा से जोधपुर आगमन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री बेढ़म 17 अगस्त को सड़क मार्ग से बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
18 अगस्त को जोधपुर में विभागीय कार्यों की समीक्षा
राज्यमंत्री बेढ़म 18 अगस्त को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस,जोधपुर में पशुपालन,गोपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके पश्चात प्रातः 11 बजे पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर में संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे पुलिस जोधपुर रेंज कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
