राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

  • केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अलवर से किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • एक ही दिन में 11,953 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
  • किसानों,पशुपालकों को बड़ी सौगात

अलवर(दूरदृष्टिन्यूज),राजस्थान के 17 जिलों में 6,453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर में राज्य सरकार के ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

किसान,युवा,महिला और पशुपालक पर फोकस
शाह ने कहा कि 2047 में भारत को पूर्ण विकसित बनाना है तो युवा,गरीब, अन्नदाता और महिला को सशक्त करना होगा। आज एक ही मंच से किसानों को किसान सम्मान निधि, पशुपालकों के लिए 500 करोड़ रुपये की डेयरी व्यवस्था,युवाओं को नौकरी और माताओं- बहनों के लिए सरस डेयरी के विस्तार का कार्य किया गया।

डेयरी एवं सहकारिता को मिली बड़ी ताकत
-अलवर में 3 लाख लीटर दूध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन हुआ,जिसे जल्द 5 लाख लीटर तक बढ़ाया जाएगा।
-274 करोड़ रुपये की लागत से भीलवाड़ा, जयपुर,पाली और राजसमंद में सरस डेयरी के चार प्लांट शुरू हुए।
-फलोदी,बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और प्रतापगढ़ में चार जिला बैंक की शुरुआत हुई। इन बैंकों से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा।
-शाह ने कहा कि सरस डेयरी के माध्यम से मात्र 7 दिन में राजस्थान की माताओं-बहनों को दूध का दाम मिल जाएगा। कोऑपरेटिव डेयरी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदलने और नई पीढ़ी के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने की ताकत है।

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
-डीबीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 152 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
-मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 67 लाख किसानों को ₹1,000 प्रति किसान की दर से ₹667 करोड़ से अधिक दिए गए।
-2014 से 2026 तक हर साल किसानों के लिए बड़ी योजना शुरू की गई – गोकुल मिशन,पीएम फसल बीमा,पीएम किसान सम्मान,कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, सहकारिता मंत्रालय की स्थापना आदि।
-मोदी सरकार ने सबसे अधिक अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा। बाजरा MSP में 130%, सरसों में 103%, गेहूं में 84%,कपास में 120% और ज्वार में 168% वृद्धि हुई।

राजस्थान में सहकारिता का विस्तार
वर्तमान में राजस्थान में 44,000 सहकारी समितियां हैं। लक्ष्य है कि राज्य का एक भी गांव कोऑपरेटिव से वंचित न रहे। 50 नए गोदाम 2026-27 में बनने हैं। 100 MT के 62 और 500 MT के 100 गोदाम पूर्ण हो चुके हैं।

कुल विकास कार्य
आज कुल ₹6,453 करोड़ की लागत वाले 954 कामों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। सुबह चित्तौड़गढ़ में ₹5,500 करोड़ के काम शुरू हुए। इस प्रकार आज एक ही दिन में ₹11,953 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ।

शाह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि के मंत्र को चरितार्थ करते हुए हम हर गांव को समृद्ध बनाएंगे।

You missed