भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राखी राठौड़ आज जोधपुर प्रवास पर
महिला संवाद एवं मातृशक्ति संवाद कार्यक्रमों में होंगी शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राखी राठौड़ आज जोधपुर प्रवास पर।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राखी राठौड़ आज जोधपुर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी और महिला कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से संवाद करेंगी।
खड़ी बस में लगाई आग मचा हड़कंप
कार्यक्रम इस प्रकार हैं
1.दोपहर 1 बजे– प्रेक्षा हॉस्पिटल के सामने, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के निवास पर महिला मोर्चा संवाद।
2.दोपहर 2 से 4 बजे– अग्रसेन भवन,प्रथम पुलिया,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मातृशक्ति संवाद।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी मातृशक्ति भाग लेंगी। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों,महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी पर चर्चा होगी।
