पीछा करने पर बजरी माफिया डंपर छोड़कर भागा,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीछा करने पर बजरी माफिया डंपर छोड़कर भागा,केस दर्ज। शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शिकारगढ़ नाका के पास में अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त किया है।
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध
पुलिस को देखकर चालक गाड़ी को भगा ले गया। मगर बाद में वह अंधेरे का फायदा उठाकर डंपर को छोडक़र फरार हो गया। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है। डंपर चालक की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
एयरपोर्ट थानाधिकारी भारतसिंह रावत संदिग्ध वाहनों की चैकिंग में लगे थे। 2-3 अगस्त की रात को वे शिकारगढ़ नाका पर थे तब एक डंपर आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो चालक डंपर को भगा ले गया और फिर अंधेरे में डंपर को छोडक़र भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। डंपर में अवैध बजरी का लदान हो रखा था। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।
