Doordrishti News Logo

जेडीए जमीन से अवैध खनन कर 360 टन सैंड स्टोन निकाला

  • दो लोगों पर केस दर्ज
  • ट्रैक्टर,कंप्रेशर,हैमर आदि जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेडीए जमीन से अवैध खनन कर 360 टन सैंड स्टोन निकाला। शहर के निकट केरू क्षेत्र में पत्थर की खान से अवैध रूप से 360 टन सैंड स्टोन निकाला गया। जेडीए पटवारी जोन 5 के सामने मामला आने पर दो लोगों के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज किया गया।

पीछा करने पर बजरी माफिया डंपर छोड़कर भागा,केस दर्ज

मौका स्थल से एक ट्रैक्टर, कंप्रेशर और हैमर को जब्त किया गया है। घटना को लेकर जेडीए पटवारी जोन पांच ने राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि जेडीए जोन 5 के पटवारी कैलाश पूनिया ने रिपोर्ट दी है।

इनके अनुसार केरू में आई जेडीए जमीन से अवैध रूप से सैंड स्टोन निकाला गया। सैंड स्टोन तकरीबन 360 टन है। जो खंडों के रूप में है। अवैध खनन में लगे महेंद्र और मुकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जेडीए टीम ने वहां से एक ट्रैक्टर, कंप्रेशर के साथ हैमर को भी जब्त किया है। घटना में अब राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।