लव जिहाद के आरोप को लेकर कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन
-युवती के अपहरण व धर्म परिवर्तन की धमकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लव जिहाद के आरोप को लेकर कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन। गत बीस जुलाई को लापता हुई एक युवती के मामले में अब उसके परिजनों ने लव जिहाद, युवती के अपहरण व धर्म परिवर्तन की धमकी देने का आरोप लगाया है।
परिजनों व हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को इसको लेकर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्रर को एक ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर
ज्ञापन में बताया गया कि बासनी में रहने वाली एक युवती को उसकी सहेली का भाई गंगाणा निवासी मोहम्मद अनस जबरदस्ती अपने साथ ले गया है। युवती बीस जुलाई को बाजार से अपना सामान लेने के लिए निकली,इसके बाद वापस घर नहीं आई। तब परिवार के सदस्यों ने उसको ढूंढा तो पता चला कि मोहम्मद अनस व उसके साथियों द्वारा उसको गुप्त स्थान पर बिना इच्छा के उसको रोक रखा है।
उसको डरा-धमका कर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए हैं। वर्तमान में अनस के परिवार व अन्य द्वारा खुलेआम धमकी दी जा रही है कि वे कुसुम का धर्म परिवर्तन करवाकर रहेंगे। इस कृत्य के कारण प्रार्थी व उसके परिवार के सदस्यों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।
सामाजिक बहिष्कार और गवाहों को धमकाने पर हाईकोर्ट सख्त
पुलिस थाना में शिकायत देने के बाद सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की गई। इससे पहले करीब एक माह पूर्व भी आरोपी ने अपने साथियों के साथ युवती के मकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर डराया-धमकाया व जान से मारने की धमकी दी थी। उन लोगों ने युवती के माध्यम से परिजनों के सोने चांदी के जेवरात व नकद राशि चुराने का कृत्य भी किया है।
