ट्रेन में चढ़ते समय युवती गिरी,दोनों पैर कटे
-अहमदाबाद में एयरफोर्स का एग्जाम देने जा रही थी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में चढ़ते समय युवती गिरी,दोनों पैर कटे। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रवाना होने के बाद उसमें चढ़ते समय एक युवती का बैलेंस बिगडऩे से वह ट्रैक पर गिर गई। इससे युवती के दोनों पैर कट गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जोधपुर जंक्शन पर हुआ।
आईआईटी जोधपुर का 19वां स्थापना दिवस समारोह दो को
परिजनों के अनुसार मंडोर निवासी डिंपल (21) व उसकी बहन ज्योति का अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन नंबर 14807 जोधपुर-दादर ट्रेन में टिकट था। दोनों अहमदाबाद एयरफोर्स का एग्जाम देने जा रही थी। इसी दौरान सुबह 6 बजे हादसा हो गया।
डिंपल ट्रेन से चढ़ते समय नीचे गिर गई। जहां से उसे एमडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया।
