Encroachments on the drain removed amidst protests.

विरोध के बीच नाले पर किए गए कब्जों को हटाया

-पुलिस सुरक्षा में नगर निगम की जेसीबी ने ध्वस्त किए अतिक्रमण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विरोध के बीच नाले पर किए गए कब्जों को हटाया। नगर निगम ने शुक्रवार को बम्बा मोहल्ले में भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में नाले पर बने अवैध कब्जों और नॉनवेज ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। हालांकि इस दौरान निगम कर्मियों को अतिक्रमियों का विरोध भी झेलना पड़ा।

जोधपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू होगा यूथ सीएलजी मॉडल

निगम के अनुसार बम्बा मोहल्ले में नाले पर अवैध कब्जा कर गैरकानूनी तरीके से नॉनवेज ढाबे संचालित किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में मामला नगर निगम की सतर्कता समिति में लंबे समय से लंबित था।

अतिक्रमण इंस्पेक्टर रजनीश बरासा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कई बार पुलिस जाब्ते की मांग की गई थी,लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई टलती रही। अंतत: शुक्रवार को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद निगम ने अभियान चलाकर नाले पर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटा दिया।

जोधपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू होगा यूथ सीएलजी मॉडल

जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक भूमि, नालों और सरकारी संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026