महिला को शादी का झांसा देकर देहशोषण
-बेटी से छेड़छाड़ का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला को शादी का झांसा देकर देहशोषण। जिला पश्चिम में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर देह शोषण का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। आरोपी ने उससे पैसे भी हड़प लिए।
एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक
मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़ता का आरोप है कि एक युवक से उसकी जान पहचान हुई और बाद में उसने उसको शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रखना शुरू कर दिया।
आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके रुपये भी लिए जो लौटाने की बजाए मांगने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और धमकाने लगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
