सस्ते सोने का लालच देकर 1.45 लाख की साइबर ठगी
-कस्टम-पेनल्टी के नाम पर लगाया चूना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सस्ते सोने का लालच देकर 1.45 लाख की साइबर ठगी। माता का थान थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युव को विदेश से सस्ता सोना दिलाने और भारत भ्रमण का झांसा देकर 1 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए।पीडि़त जब लगातार पैसों की मांग से परेशान हुआ,तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीडि़त ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 एनडीपीएस मामलों में जब्त 21 किलो अफीम का निस्तारण
पुलिस के अनुसार ओसियां के डाबड़ी हाल अमर नगर माता का थान निवासी विशनाराम पुत्र बाबूलाल विश्नोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। उसने बताया कि 25 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अनजान विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को विदेशी पर्यटक बताते हुए कहा कि वह भारत घूमने आ रहा है।
उसने विशनाराम से भारत में अपने रहने और घूमने की व्यवस्था कराने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि इसका पूरा खर्च वह खुद उठाएगा।
इसके बाद आरोपी ने युवक को लालच दिया कि उसकी मदद के बदले वह विदेश से उसके लिए बेहद सस्ता सोना लेकर आएगा। अगले ही दिन 26 जुलाई को ठग ने विशनाराम को दोबारा फोन किया।
आईएएस अधिकारी बनकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
इस बार उसने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है, लेकिन कस्टम विभाग ने उसके पास मौजूद सोने को ज़ब्त कर लिया है। सोना छुड़वाने के नाम पर उसने पेनल्टी भरने के बहाने पैसों की मांग की। ठग की बातों में आकर विशनाराम ने तीन अलग-अलग किस्तों में कुल 1.45 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
शुरुआत में नॉर्मल कॉल करने के बाद ठग विशना राम से व्हाट्सऐप कॉल के ज़रिए संपर्क में था और 1.45 लाख रुपए ऐंठने के बाद भी जब आरोपी लगातार और पैसों की डिमांड करता रहा, तब विशनाराम को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद पीडि़त ने तुरंत साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल की प्राथमिक जांच के बाद माता का थान थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी।
बिजली तार चोरी करने वाली मेवात गैंग का पर्दाफाश
