गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 21 मेधावी छात्राओं का सम्मान
-गुरु पूर्णिमा पूर्व दिवस पर हुआ आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 21 मेधावी छात्राओं का सम्मान। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर मंगलवार को सोहनलाल मनिहार गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज
कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 21 मेधावी छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, डॉ.एमपी भूतड़ा,संस्कार संयोजक मंजू जैन, प्रकल्प प्रभारी उमा काबरा,सह-प्रभारी संतोष परिहार तथा विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार चौधरी ने माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया।
अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने परिषद की सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ.एमपी भूतड़ा ने गुरु के महत्व एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रेरक विचार व्यक्त किए, जबकि संतोष परिहार ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आज
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने गुरुजनों का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। परिषद की ओर से विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार चौधरी का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
प्राचार्य ने परिषद के इस संस्कारमय आयोजन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में परिषद के सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
