Doordrishti News Logo

लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार

-अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बिलाड़ा क्षेत्र में लूणी नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे माफियाओं के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया।

संगठित गिरोह के ठिकानों पर रेड,चार बदमाश पकड़े

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि अवैध बजरी खनन के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में डीएसटी प्रभारी की सूचना पर डीएसटी एवं पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम ने संयुक्त रूप से लूणी नदी क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन करते हुए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं तथा 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एमएम आरडी एक्ट के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts: