Doordrishti News Logo

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

-आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। पुलिस कमिशनरेट जोधपुर पश्चिम की लूणी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी पिस्टल,एक खाली मैगजीन व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

History-sheeter arrested with illegal country-made pistol and cartridges.

आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त व अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
लूणी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल,एक खाली मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया ।

लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महीपाल सिंह पुत्र गिरेंद्र सिंह राजपूत निवासी पीपरली,थाना लूणी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या,हत्या के प्रयास, मारपीट,लूट एवं अन्य गंभीर धाराओं में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस अंशुमन भोमिया, पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र पारीक के सुपर विजन में लूणी थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:-
थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी,मनफूलराम,नरेंद्र सिंह,विकास,पदम सिंह तथा अमराराम।

10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

You missed