Doordrishti News Logo

ग्रामीण एसपी ने किया थाने व चौकी का निरीक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण एसपी ने किया थाने व चौकी का निरीक्षण। जोधपुर जिले के ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बावड़ी पुलिस चौकी तथा खेड़ापा थाने का निरीक्षण किया।

एम्स में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित

निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थाने और चौकी के रिकॉर्ड,मालखाना, हवालात और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थानाधिकारी लाखाराम से क्षेत्र की कानून- व्यवस्था,पेंडिंग मुकदमों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।

एसपी ने अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, आमजन से संवाद कायम रखने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और न्यायपूर्ण निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी भोपाल सिंह लखावत और भोपालगढ़ सीओ भंवरलाल बुनकर भी मौजूद थे। इसी के साथ उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान बावड़ी पुलिस चौकी की जमीन के लिए भी चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

Related posts: