केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री मोदी को भेजा त्यागपत्र
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया। देशभर में परीक्षा प्रणाली और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे विवादों के बीच उनका इस्तीफा केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
प्राकृतिक व सिजेरियन प्रसव पर भ्रामक बयानों पर IMA जोधपुर ने जताई चिंता
सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने युवाओं के नाम एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में लिखा कि वे हमेशा प्रजातंत्र की शक्ति और युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते आए हैं। युवा केवल भारत का भविष्य नहीं, बल्कि “नए और विकसित भारत” के निर्माता और शिल्पकार हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे,यही मेरा संकल्प है।
NEET-UG 2026 में हुई अनियमितता और उसके बाद जंतर-मंतर व देशभर में बने हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं,देश की एकता बनी रहे,भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे,हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें,इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। मंत्रि परिषद, मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा,राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा। प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूंगा।

