शिकारगढ़ निवासियों ने जेडीए आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हाईकोर्ट फैसले के पारदर्शी क्रियान्वयन की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिकारगढ़ निवासियों ने जेडीए आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आयुक्त को शिकारगढ़ एरिया के खसरा नंबर 632 एवं उससे विभाजित खसरों की आबादी फ्री होल्ड भूमि पर निवास करने वाले लोगों ने एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राजस्थान हाईकोर्ट के 23 अप्रैल 2026 के निर्णय के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत क्रियान्वयन की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह प्रकरण डीबी सिविल रिट याचिका संख्या 6768/2024 (रोहित नायक बनाम भारत संघ एवं अन्य संबंधित प्रकरण) से जुड़ा हुआ है। ज्ञापन में निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे हाईकोर्ट के आदेशों का पूरा सम्मान करते हैं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के पालन के पक्षधर हैं।

नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

उनका उद्देश्य न्यायालय के आदेश का विरोध करना या उसके क्रियान्वयन में बाधा डालना नहीं है। उनकी केवल यह मांग है कि आदेश को कानून,रक्षा प्रतिबंधों से संबंधित वैधानिक प्रावधानों तथा न्यायालय द्वारा दिए गए वास्तविक निर्देशों के अनुरूप ही लागू किया जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि खसरा नंबर 632 की आबादी फ्रीहोल्ड भूमि पर वर्षों से रह रहे वैध निवासियों के अधिकारों का संरक्षण किया जाए तथा न्यायालय के आदेश की व्याख्या उसके दायरे से बाहर जाकर न की जाए। निवासियों ने जेडीए प्रशासन से निष्पक्ष,पारदर्शी व कानूसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026