युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल। बालेसर थाना क्षेत्र के गोपालसर ग्राम पंचायत में एक कृषि फार्म पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह हुई। गोपालसर गांव में चावंड सिंह के ट्यूबवेल पर कृषि कार्य करने वाले भालानाथ पुत्र बनानाथ के बच्चे बकरियां चराने गए थे। वहां हेमसिंह पुत्र दलपतसिंह ने बच्चों के साथ बदसलूकी की। बच्चों में से एक ने घर आकर भालानाथ को घटना की जानकारी दी।
विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज हत्या का आरोप
जब भालानाथ मौके पर पहुंचा, तो हेमसिंह के हाथ में धारदार चाकू था। हेम सिंह ने भालानाथ के सिर और कंधे पर चाकू से तीन वार किए,जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। भालानाथ के चिल्लाने पर आरोपी हेमसिंह मौके से फरार हो गया।
परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल भालानाथ को निजी वाहन से बालेसर सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
