वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित
- 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से माइकेटिया एयरपोर्ट बंद
- सुनामी का अलर्ट जारी
- काराकस में कई इमारतें ढहीं
काराकस/वेनेजुएला (दूरदृष्टीन्यूज),वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित। बुधवार शाम वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए,जिससे बड़ी तबाही मची है। 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। भूकंप से हुए गंभीर नुकसान के कारण वेनेजुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे,माइकेटिया एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
खड़ी सप्ताह में बच्चों में धार्मिक आस्था जगाने आगे आई मातृ शक्ति
देश में आपातकाल घोषित
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित किया और देश में आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की और भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है।
भूकंप की तीव्रता और केंद्र
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसका केंद्र कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में, काराकस से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी।
कुछ ही मिनटों बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और भी बड़ा भूकंप आया। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। एक अन्य जानकारी में दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन बस्ती से लगभग 28 किलोमीटर पश्चिम बताया गया।
सुनामी का अलर्ट जारी
भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। लोगों को घरों में जाने से रोका जा रहा है।
काराकस में तबाही के मंजर
राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग हिलती हुई इमारतों से बाहर निकलकर भागते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग सदमे में थे क्योंकि उन्होंने पूरी की पूरी दीवारें ढहते देखीं,जिससे सड़क से ही घर का फर्नीचर दिखाई दे रहा था। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी देखे गए, जहां आमतौर पर *रेस्तरां और अन्य कारोबारों में काफी चहल-पहल रहती है।
भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।
