Doordrishti News Logo

खड़ी सप्ताह में बच्चों में धार्मिक आस्था जगाने आगे आई मातृ शक्ति

  • संकीर्तन में साथ ला रहीं बच्चों को
  • मगरा पूंजला के बाबा रामदेव मंदिर में 29 जून तक चलेगा सात दिवसीय खड़ी सप्ताह
  • समापन पर निकलेगी झांकियों युक्त शोभायात्रा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खड़ी सप्ताह में बच्चों में धार्मिक आस्था जगाने आगे आई मातृ शक्ति। मगरा पूंजला स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में ज्येष्ठ मास की अष्टमी 23 जून से ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून तक चल रही सात दिवसीय खड़ी सप्ताह में मातृशक्ति अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

दूसरे दिन से माताएं अपने बच्चों को भी संकीर्तन में साथ ला रही हैं,जिससे बच्चों में सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ाव बढ़े और वे संस्कारवान बनें।

निफ्ट जोधपुर में हिंदी कार्यशाला आयोजित

बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं इस धार्मिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ.महेश परिहार ने बताया कि बच्चों के चरित्र निर्माण में संस्कारों का बहुत महत्व है। बचपन में ही ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता से संस्कारों का बीजारोपण किया जा सकता है।24 घंटे निरंतर संकीर्तन इस खड़ी सप्ताह में भक्तजन 24 घंटे खड़े रहकर निरंतर ठाकुर जी का संकीर्तन करेंगे।

29 जून को शोभायात्रा के साथ समापन
अंतिम दिन 29 जून को सप्ताह के समापन अवसर पर स्थानीय स्तर पर झांकियों युक्त शोभायात्रा द्वारा धार्मिक जनजागृति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।