निर्जला ग्यारस पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सेवा कार्य
- कच्ची बस्तियों से वृद्धाश्रम तक पहुंचाई राहत
- जरूरतमंदों को नींबू पानी,बिस्किट,बच्चों को दूध और वृद्धाश्रम में फल वितरित किए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्जला ग्यारस पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सेवा कार्य। निर्जला ग्यारस के पावन अवसर पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज, जोधपुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण के कार्य किए गए।
समाज के सचिव महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में 9 सेक्टर बिजली घर,सेठ सांवर मल चेरिटेबल ट्रस्ट के पास,19 सेक्टर लाल सिंह कॉलोनी एवं 11 सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों को नींबू पानी एवं बिस्किट्स के पैकेट वितरित किए गए।
बजरी से भरे ओवरलोड दो डंपर जब्त
लव-कुश बाल गृह में दूध वितरण
संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग बोर्ड में संचालित लव-कुश बाल गृह पहुंचकर छोटे बच्चों के लिए येलेक्टोजन नंबर-1 दूध के पैकेट वितरित किए।
अपना घर वृद्धाश्रम में फल वितरित
संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा के अनुसार कार्यक्रम के अंतिम चरण में शास्त्री नगर थाने के पास स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में 30 किलोग्राम आम एवं 20 किलोग्राम केले वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
इस सेवा कार्य में संस्था के उपाध्यक प्रशांत मिश्र सहित राधेश्याम शर्मा, रोहिताष शर्मा,दीपक शर्मा, महिपाल शर्मा,विजय राज शर्मा,गोपाल कृष्ण,अनिता शर्मा,वीना शर्मा, चंद्रेश शर्मा,अक्षय शर्मा, सुनील शर्मा,अजय दवेरा,बबिता अबोटि,सरिता अबोटि,निलय मिश्रा,यामिनी शर्मा, काजल शर्मा,योगिता शर्मा, सवाई राज,शैलजा शर्मा,गोपाल शर्मा,ख्याति,वैदेही, हेतव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। समाज के इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
