बिना टिकट यात्रा करने पर अब जुर्माना 500 रुपए
–नई जुर्माना राशि 500 रुपए तत्काल प्रभाव से लागू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना टिकट यात्रा करने पर अब जुर्माना 500 रुपए।रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव करते हुए बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा तथा बिना प्लेटफॉर्म टिकट पकड़े जाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने में वृद्धि कर दी है। अब ऐसे मामलों में न्यूनतम जुर्माना राशि 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
इसे भी पढ़िएगा – धारदार हथियारों से हमला दो घायल,फायरिंग की आशंका
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना तथा यात्रियों को नियमों के अनुसार यात्रा के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यक होने पर प्लेट फॉर्म टिकट भी अवश्य लें। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से अनियमित यात्रा पर नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा।
