भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के जोधपुर आने पर कई कार्यक्रम होंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के जोधपुर आने पर कई कार्यक्रम होंगे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा शुक्रवार 19 जून को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

210 कबाड़ी गोदामों की सघन चैकिंग

भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के सानिध्य में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के तहत प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस, जोधपुर में प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा,जिसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगी।

इसके पश्चात प्रातः 11 बजे “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन विनोद टॉवर, कमला नेहरू नगर प्रथम पुलिया,जोधपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीलम मूंदड़ा ने बताया कि प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीलम मूंदड़ा के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सह-प्रभारी इन्द्रा राजपुरोहित,सीमा माथुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल, महिला मोर्चा की महामंत्री लीलावती भाटी एवं कविता कृष्णमूर्ति सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

डॉ.नीलम मूंदड़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के प्रथम जोधपुर आगमन को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है तथा कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।भाजपा महिला मोर्चा जोधपुर शहर ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम आमंत्रित किया है।