रेलवे स्टेडियम में आधुनिक वातानुकूलित जिम शुरू

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेडियम में आधुनिक वातानुकूलित जिम शुरू। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के रेलवे स्टेडियम परिसर में अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक व्यायामशाला (जिम) का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के जोधपुर आने पर कई कार्यक्रम होंगे

इस अवसर पर डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि आज के व्यस्त कार्यकाल में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण हैं। यह व्यायामशाला अधिकारियों को नियमित व्यायाम के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

मंडल खेलकूद अधिकारी विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि नई व्यायामशाला को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है। इसमें आधुनिक और उन्नत व्यायाम मशीनें स्थापित की गई हैं,जिससे अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और वे नियमित फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सीताराम बुनकर,मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पॉवर) तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। अंत में मंडल खेलकूद अधिकारी विक्रम सिंह सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।