चक्कर आकर बाइक से गिरकर घायल की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चक्कर आकर बाइक से गिरकर घायल की मौत। 12वीं रोड से शनिश्चर की थान की तरफ आ रहा बाइक सवार युवक चक्कर आने से नीचे गिर गया। वह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से सरदारपुरा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
घर से निकले युवक का शव मोरिया पुल के नीचे मिला
पुलिस ने बताया कि मूलत: राजसमंद हाल नयापुरा मंडोर निवासी 30 वर्षीय लेहरू पुत्र ईसा कालबेलिया अपनी बाइक से 12वीं रोड से होते हुए शनिश्चर का थान की तरफ आ रहा था। तब थान के पास में वह चक्कर आने से बाइक से गिर गया और घायल हो गया।
बाद में उसे एमजीएच में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई गणेश कालबेलिया ने उसकी पहचान की। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया। घटना 17 जून की सुबह सवा दस बजे के आसपास की है।
