ग्रामीण सेवा शिविर बना जनसेवा का सशक्त मंच

एक ही दिन कई परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण सेवा शिविर बना जन सेवा का सशक्त मंच। पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत राजसागर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। शिविर में पशुपालन,कृषि, परिवहन,राजीविका, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

ग्राम पंचायत राजसागर निवासी नैनी देवी ने मुख्य मंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपनी एक गाय एवं एक भैंस का बीमा करवाया था,लेकिन पॉलिसी प्राप्त नहीं होने से चिंतित थीं। ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी बीमा पॉलिसी मौके पर ही उपलब्ध करवाई।

विकसित भारत सरकार का ही सपना नहीं 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है-दिवान

राजसागर निवासी कृषक मूलाराम पुत्र स्वरूपराम जाट ने कृषि विभाग की पाइप एवं फव्वारा योजना के तहत 41 पाइप एवं 9 फव्वारे क्रय कर 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया। इससे उनकी सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई तथा खेती की लागत में कमी आई। ग्राम पंचायत राजसागर के कृषक मोड़ाराम को कृषि विभाग द्वारा पाइप लाइन स्थापना के लिए 15 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। राजसागर निवासी दिव्यांग चेतनराम पुत्र बाबूराम को राजस्थान परिवहन विभाग द्वारा नि:शुल्क यात्रा पास बनाकर प्रदान किया गया।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजीविका ब्लॉक चामू द्वारा भेमियाजी राजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार राजेन्द्र परिहार ने समूह की महिलाओं को बुक ऑफ रिकॉर्ड प्रदान किए। इससे महिलाओं को संगठित होकर स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

सुपोषण और बेटी जन्मोत्सव का संदेश
शिविर में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को न्यूट्री किट वितरित की गई। साथ ही बेटी जन्मोत्सव मनाकर नवजात बालिकाओं के परिवारों को मिठाई वितरित की गई तथा राज्य सरकार की ओर से बधाई संदेश प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बेटियों के सम्मान और पोषण के महत्व का संदेश भी दिया गया। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।