Doordrishti News Logo

महिलाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन आज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन आज। प्रताप नगर रोड स्थित महिला टेक्निकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज(एमटीएमसी) में गुरुवार को केवल महिलाओं के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा।

कॉलेज के कोषाध्यक्ष राधाकिशन व्यास ने बताया कि रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,जोधपुर की जनसंपर्क अधिकारी डॉ.आकांक्षा पलावत होंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आइसेक्ट कंपनी के राजस्थान प्रभारी बंसल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर पीएम जोशी करेंगे।

मेला प्रभारी एवं प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी (टीपीओ) डॉ.वीणा व्यास ने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ेगा और वे स्वतंत्र वातावरण में अपने रोजगार एवं करियर से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम बन सकेंगी।

सीखे गए कौशल को बनाएं रोजगार का जरिया-मेवाड़ा

संस्थान निदेशक प्रोफेसर जीएन पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय नारी स्वाभिमान एवं स्वावलंबन की भावना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संगठन भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि जेनपैक्ट कंपनी द्वारा रोजगार मेले की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जोधपुर की 100 कॉमर्स स्नातक छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं का अंतिम चयन रोजगार मेले के दौरान आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026