स्व.इन्दूबाला की 43वीं पुण्यतिथि पर MDMH में ठंडे पानी की मशीन भेंट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्व.इन्दूबाला की 43वीं पुण्यतिथि पर MDMH में ठंडे पानी की मशीन भेंट। स्वर्गीय इन्दूबाला की 43वीं पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त अध्यापिका मकुलिका भाटी ने एमडीएम अस्पताल के फ्लोरेंस नाइटिंगेल पार्क में ठंडे पानी की मशीन भेंट की। इससे मरीजों और परिजनों को गर्मी में राहत मिलेगी।
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने मकुलिका भाटी का आभार जताते हुए कहा कि जन सहयोग से अस्पताल में मरीजों की सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।
जटिल जबड़ा सर्जरी से वर्षों से बंद मुंह खुला
इस मौके पर मकुलिका भाटी के साथ परिजन कृष्ण गोपाल,जया,हैप्पिल और दैविक मौजूद थे। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित,स्टोर इंचार्ज रवीन्द्र गुप्ता,फीमेल मेडिकल इंचार्ज चंद्रकांता छंगाणी,नर्सिंग ऑफिसर संजू कंवर,मेहरदीन सिंधी, पूरणसिंह खेड़ापा,चेतन माली,आशा व अजय उपस्थित थे।
